सरैया थाना क्षेत्र की गोरीगामा डीह पंचायत में शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर करीब 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सीएचसी में जारी है घायलों का इलाज सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में लक्ष्मण सहनी, अनुज शाही, ललन साह, शंभू साह, चंदेश्वर साह, नगीना सहनी, मुन्नू शाही और मंटुन शाही सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल हैं। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिपेंद्र राम ने बताया कि एक आवारा कुत्ता अचानक गांव में घुस आया और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। कुत्ते के लगातार हमलों से लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को मारा स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को घेर लिया और मार डाला, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, सरैया थाना के प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना एम.वी. ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की निगरानी की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Source link