लखनऊ में 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL मैच खेला जाना है। इसको लेकर शहर में सारा तेंदुलकर भी पहुंची हुई हैं। वह लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर की बहन हैं। एक फैन ने उनसे एयरपोर्ट पर टीम के सपोर्ट को लेकर सवाल पूछा। जब एयरपोर्ट पर एक फैन ने उनसे पूछा कि वह LSG को सपोर्ट कर रही हैं या GT को, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और मुस्कुराते हुए शरमा गईं। सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ (LSG) टीम का हिस्सा हैं, जबकि उनके दोस्त शुभमन गिल गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हैं। सारा के साथ उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक भी नजर आईं।
Source link