मोहाली जिले के डेराबस्सी बस स्टैंड के नीचे बाइक चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान आदित्य धीमान निवासी विश्वकर्मा मोहल्ला, डेराबस्सी के रूप में हुई है। राजपुरा निवासी कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक पर डेराबस्सी कोर्ट आए थे। उन्होंने अपनी बाइक फ्लाईओवर के नीचे लॉक करके खड़ी की और एक रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक उनकी बाइक स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। शोर मचाने पर भागने लगा आरोपी कमलजीत सिंह के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागने लगा। कमलजीत ने तुरंत उसका पीछा किया और एक अन्य बाइक सवार से लिफ्ट लेकर आरोपी का पीछा जारी रखा। राहगीरों की मदद से आरोपी को एक्सिस बैंक के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ा और उसकी पिटाई भी की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी का आपरााधिक रिकॉर्ड आया सामने मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी आदित्य धीमान का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में नशा तस्करी और चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Source link