जूली बोले- कर्मचारियों-पेंशनर्स को RGHS में दवाइयां नहीं मिल रही:भुगतान बकाया होने से अस्पताल दवाइयां नहीं दे रहे, मुख्यमंत्री जारी करवाएं बजट




नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरजीएचएस के तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दवाइयां नहीं मिलने के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। जूली ने कहा- आरजीएचएस की दवाइयां कर्मचारियों को नहीं मिल रही हैं। उनकी तनख़्वाह में से दवाई का पैसा कट रहा है। आज अस्पतालों को भुगतान नहीं होने की वजह से अस्पतालों ने हड़ताल कर रखी है और कर्मचारी और पेंशनर्स को दवाइयां देने से मना कर रहे हैं। ये कर्मचारी और पेंशनर्स जाएं तो जाएं कहां? जूली ने कहा- क्या मुख्यमंत्री जी, आपको इतना भी नज़र नहीं आता कि मेरे जो कर्मचारी हैं, मेरे जो पेंशनर्स हैं, जो बुज़ुर्ग लोग हैं, वे किस परिस्थिति से गुज़र रहे हैं? कैसे वे दवाइयों की व्यवस्था कर पा रहे होंगे? रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति को जरूरत होती है। उसे बार–बार अस्पताल जाना पड़ता है, आप हैं कि इस पर ध्यान ही नहीं दे रहे। मुख्यमंत्री जी, आरजीएचएस का बजट जारी कीजिए, पेंशनर्स का भुगतान कीजिए, कर्मचारियों का भुगतान कीजिए। ऐसे कैसे काम चलेगा? कांग्रेस राज के दौरान कभी भी इलाज में दिक्कत नहीं आई जूली ने कहा- आरजीएचएस में कांग्रेस राज के दौरान कभी भी इलाज में दिक्कत नहीं आई, लेकिन अब हर जनता से जुड़ी योजना पटरी से उतर गई है। सरकार की इससे ज्यादा कोई लापरवाही नहीं हो सकती। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिन योजनाओं ने प्रदेश को अग्रणी बनाया, उन्हें ही यह सरकार लगातार कमजोर कर रही है। कोई भी सरकार स्वास्थ्य की योजनाओं के प्रति इतना गैर जिम्मेदाराना कैसे हो सकती है?”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *