बिजनेसमैन को धमकाया-रंगदारी मांगी, 5वां आरोपी गिरफ्तार:अयूब लाला गैंग के गुर्गे को प्रोडक्शन वारंट पर किया अरेस्ट




व्यापारी को धमकाने और रंगदारी मांगने के मामले में बांसवाड़ा शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने 5वीं गिरफ्तारी की है। आरोपी अयूब लाला गैंग का मेंबर है। उसे ध्य प्रदेश की जावरा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में मुख्य सरगना अयूब लाला समेत 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जानकारी के अनुसार- ​कोतवाली थानाधिकारी बुद्धाराम के नेतृत्व कार्रवाई की गई। आरोपी जितेन्द्र उर्फ अन्ना (41) पुत्र फकीरचन्द तेली (निवासी सदर बाजार पिपलोदा, रतलाम, मप्र) को गिरफ्तार किया। जितेंद्र पहले से ही हत्या के प्रयास के मामले में जावरा जेल में बंद था। उसे बांसवाड़ा पुलिस ने जांच के बाद कस्टडी में लिया और शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया है। ​यह है पूरा मामला बांसवाड़ा के कोतवाली थाना इलाके में मुस्लिम कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी जैनुद्दीन शब्बीर जेताजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में व्यापारी ने बताया कि गैंग के सदस्यों ने डरा-धमकाकर रंगदारी की मांग की। इस मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना और हिस्ट्रीशीटर अयूब खान पठान और उसके गुर्गों अब्दुल रब उर्फ बब्बू, मोहम्मद आसिफ उर्फ हेरी और फैयाज गनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि पांचवा आरोपी अब प्रोडक्शन पर पकड़ा गया है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड ​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र उर्फ अन्ना एक शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ मध्य प्रदेश के पिपलोदा और राजस्थान के उदयपुर, दानपुर व बांसवाड़ा थानों में हत्या, मारपीट, धार्मिक भावनाएं आहत करने और आर्म्स एक्ट जैसे कुल 8 गंभीर मामले दर्ज हैं। कोतवाली थाने में उस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। ​पुलिस टीम में थानाधिकारी बुद्धाराम के साथ उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र सेन, सहायक उपनिरीक्षक विशालसिंह और कांस्टेबल खुशपालसिंह की भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *