अमृतसर में कबड्डी कप के उद्घाटन अवसर पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की है कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 6000 नए खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने यह घोषणा अमृतसर जिले के लोपोके गांव में कनाडा के पहले सिख शहीद भाई मेवा सिंह लोपोके की याद में आयोजित पहले
.
चीमा ने बताया कि राज्य सरकार पहले ही पूरे प्रदेश में 3000 खेल स्टेडियम और मैदान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि ये प्रयास पंजाब को फिर से “रंगला पंजाब” बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने नशा मुक्ति मोर्चा की इंचार्ज सोनिया मान और उनकी टीम को इस पहल के लिए बधाई दी।
मंत्री बोले- नशे से दूर रहें युवा
वित्त मंत्री ने जोर दिया कि युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे से दूर रखा जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खेलों के माध्यम से पंजाब के युवा एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने अपने बजट में खेलों और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए हैं।
नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर बात करते हुए चीमा ने कहा कि सरकार को इस अभियान में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि कई बड़े नशा तस्करों को जेल भेजा गया है और सरकार नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने कबड्डी कप की शुरुआत की
इससे पहले, वित्त मंत्री ने कबड्डी कप की शुरुआत की। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें खेल किट भी वितरित कीं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे खेल आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है। चीमा ने विधानसभा हल्का राजासांसी के विकास कार्यों पर 50 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की।
इसके अतिरिक्त, गांव लोपोके के विकास के लिए 20 लाख रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी।इस मौके पर नशा मुक्ति मोर्चा की इंचार्ज सोनिया मान ने कहा कि गांव लोपोके के निवासी और कनाडा के पहले सिख शहीद भाई मेवा सिंह लोपोके एक महान शख्सियत थे, जिन्होंने देश और कौम के लिए बलिदान दिया।
उन्होंने कहा कि उनकी याद में यह पहला कबड्डी कप आयोजित किया गया है और इसके लिए वे क्षेत्रवासियों की आभारी हैं। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर वित्त मंत्री और पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रेशम वड़ैच, पूर्व सरपंच अमरदीप सिंह, चेयरमैन प्रमजीत सिंह, बलजीत सिंह सैदपुर, गुरजीत सिंह (वाइस प्रधान), राम सिंह चोगावां, कबड्डी कोच राम सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।