डीडवाना क्षेत्र के छापरी गांव के पास बारात की एक कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार तीन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब चोलूंखा से छापरी गांव जा रही बारात की कार सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों की पहचान अशोक, सलावत और इमरान के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को डीडवाना के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही बारात में शामिल अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
Source link