शिव विधायक रविंद्र भाटी ने किए श्रीजी प्रभु के दर्शन:नाथद्वारा में भोग आरती में हुए शामिल; ब्रजवासी टोपी से हुआ स्वागत




राजसमंद पहुंचे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने शुक्रवार को नाथद्वारा जाकर श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। मोती महल चौक मंदिर पहुंचे भाटी ने श्रीजी प्रभु के भोग आरती के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया। दर्शन के बाद मंदिर परंपरा के अनुसार कृष्ण भंडार में उन्हें उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद श्रीजी का प्रसाद भेंट कर समाधान किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर के मोतीमहल चैक में स्थानीय युवाओं ने भी विधायक भाटी का गर्मजोशी से स्वागत किया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिव विधायक के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। विधायक भाटी के नाथद्वारा आगमन को लेकर उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों में भी विशेष उत्साह नजर आया। जहां उन्हें ब्रजवासी टोपी पहना कर स्वागत किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *