होटल में देसी कट्टे के साथ 2 गिरफ्तार:बांका में पुलिस ने रेड कर घटना की साजिश नाकाम की




बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में रजौन बाजार नरीपा मोड़ स्थित टिंकू सिंह होटल में छापेमारी कर रजौन पुलिस ने देसी कट्टा के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजौन निवासी सुरेंद्र यादव के 18 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार तथा रामपुर निवासी शंकर यादव के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार की संध्या न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि डायल 112 को सूचना मिली थी कि उक्त होटल परिसर में दो अपराधी हथियार के साथ घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदेह के आधार पर पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया पुलिस को देखते ही दोनों अपराधी भागने लगे, लेकिन संदेह के आधार पर पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया।तलाशी के दौरान पिंटू कुमार की कमर के दाहिने तरफ से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, नगद राशि तथा चांदी का ब्रेसलेट भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पुलिस द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *