फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में मोगा रोड पर नए बस स्टैंड के पास शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे एक चलती निजी बस के ड्राइवर को अचानक दौरा पड़ गया। इस घटना के कारण बस अनियंत्रित हो गई और पहले एक कार से टकराई, जिसके बाद सामने से आ रही एक अन्य निजी बस से सीधी टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में दोनों बसों में सवार यात्री सुरक्षित रहे और किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आईं। लोगों चालक बस से बाहर निकाला। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बस स्टैंड के पास ही हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, न्यू दीप कंपनी की बस फरीदकोट से बठिंडा जा रही थी, जब कोटकपूरा के नए बस स्टैंड के पास ड्राइवर करनैल सिंह को अचानक दौरा पड़ा।दौरे के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पहले एक कार से टकराई, जिसके बाद सामने से आ रही जीएनटी कंपनी की बस से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। दौरा पड़ने से घायल हुए ड्राइवर करनैल सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। न्यू दीप बस में सवार एक यात्री गोरा ने बताया कि ड्राइवर को अचानक दौरा पड़ने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, दूसरी बस के ड्राइवर हरदीप सिंह ने कहा कि जैसे ही वह बस स्टैंड से बाहर निकले, सामने से आ रही बस के साथ उनकी टक्कर हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाया सिटी ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link