बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन शुरू हो गया है। 9 अप्रैल से बठिंडा और 10 अप्रैल से बाड़मेर की ओर से ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ने लगी है। पहले यह ट्रेन आंशिक रूप से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होती थी। इलेक्ट्रिक इंजन शुरू जोधपुर रेलवे ने पैसेंजर की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ट्रेन संख्या 14887/14888 बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन अब पूर्णतः इलेक्ट्रिक इंजन से शुरू कर दिया है। पहले यह ट्रेन बाड़मेर से बठिंडा तक इलेक्ट्रिक इंजन और बठिंडा से हरिद्वार-ऋषिकेश डीजल इंजन लगाया जाता था। डीजल की खपत कम होगी जोधपुर रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- ट्रेन के संपूर्ण रेलखंड के इलेक्ट्रिफिकेशन के बाद अब इस ट्रेन को प्रारंभिक स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बदलाव से ट्रेन संचालन अधिक सुगम होगा। समय पालन में सुधार आएगा और डीजल की खपत में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों को भी अब अधिक विश्वसनीय और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।
Source link