मोगा पुलिस ने 3 नशा तस्करों के अवैध कब्जे हटाए:₹50 लाख की पंचायत जमीन को कब्जामुक्त किया, SSP बोले-अभियान आगे भी जारी रहेगा




मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बधनी कलां क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाया। पुलिस ने तीन कुख्यात तस्करों द्वारा नगर पंचायत की जमीन पर किए गए कब्जों को ध्वस्त कर दिया। इन अवैध कब्जों की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई फरीदकोट रेंज के आईजीपी नीलांबरी जगदले विजय के दिशा-निर्देशों और एसएसपी मोगा अजय गांधी की अगुवाई में की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। SSP बोले- अभियान आगे भी जारी रहेगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि कुलवंत सिंह उर्फ डोगर और उसका बेटा गगनदीप सिंह उर्फ डुग्गीमैन, निवासी राऊके रोड बधनी कलां, ने नगर पंचायत की लगभग 7-8 मरले जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा किया हुआ था। इसके अलावा दर्शन सिंह उर्फ रांझा और रेशम सिंह उर्फ रेसू ने भी पंचायत की जमीन पर चारदीवारी कर अवैध कब्जा किया हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी नशा तस्करी में शामिल हैं और इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर जमीन को नगर पंचायत के हवाले कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *