लखनऊ में मेयर की समीक्षा बैठक:15 अप्रैल को सदन बैठक की तैयारियां तेज, प्रस्ताव सही से तैयार करने निर्देश




लखनऊ के स्मार्ट सिटी कार्यालय में मेयर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों के साथ में बजटक की। इसमें विभिन्न प्रस्तावों और विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सदन में रखे जाने वाले सभी विषय स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और जनहित से जुड़े हों, ताकि शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके। बैठक में शहर की साफ-सफाई, कर निर्धारण, निर्माण कार्यों की प्रगति, जल निकासी व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रस्तावों और योजनाओं की जानकारी दी। महापौर ने कहा कि सदन की बैठक शहर के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए सभी प्रस्तावों को गंभीरता से तैयार किया जाए और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रस्ताव समय से तैयार कर लिए जाएं, ताकि 15 अप्रैल की बैठक सुचारू रूप से संपन्न हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *