Pensioner Society Beawar Rejects RGHS Change Proposal


ब्यावर में पेंशनर्स को किया गया सम्मानित।

राजस्थान पेंशनर समाज, ब्यावर की मासिक बैठक शुक्रवार को राज दरबार गार्डन एवं राज रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पेंशनरों ने राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) को पुनर्भरण अथवा बीमा योजना में बद

.

पेंशनर्स ने बीमा योजना में बदलने के प्रस्ताव का एक स्वर में विरोध किया।

पेंशनर्स ने बीमा योजना में बदलने के प्रस्ताव का एक स्वर में विरोध किया।

बैठक का शुभारंभ राधेश्याम रांकावत और शांतिलाल लावासिया द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ हुआ। जिला मंत्री हेमंत दीक्षित ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को योजना में आ रही व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि इसे बीमा मॉडल की ओर ले जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेंशनर अपने सेवाकाल में चिकित्सा मद में नियमित रूप से अंशदान कर चुके हैं, इसलिए अब किसी अतिरिक्त अंशदान को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पेंशनर भवन हेतु भूमि आवंटन की मांग बैठक में पेंशनरों के लिए नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 3000 वर्गमीटर भूमि आवंटित कर पेंशनर भवन निर्माण हेतु जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

अस्पताल में दवा वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग अध्यक्ष पंवार ने बताया कि राजकीय अमृत कौर अस्पताल में बीएनके भंडार की केवल तीन दुकानों में से एक रोटेशन के चलते बंद रहती है, जिससे दवा लेने में लंबी कतारें लगती हैं। उन्होंने चौथी दुकान खोलने की मांग को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखने की जानकारी दी।

पेंशनर्स ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

पेंशनर्स ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

सेवा सप्ताह की रिपोर्ट प्रस्तुत 19 से 26 मार्च तक आयोजित सेवा सप्ताह के संयोजक सत्यनारायण सांखला ने कार्यक्रम की आय-व्यय एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की।

आर्थिक विवरण व ऑडिट प्रक्रिया जारी प्रधान कोषाध्यक्ष कूंपाराम जोधावत ने सत्र 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि ऑडिट हेतु आवश्यक दस्तावेज चार्टर्ड अकाउंटेंट को भेज दिए गए हैं। सेवा कार्यकर्ताओं का सम्मान सेवायतन समिति ब्यावर के संयोजक रमेश चंद्र गोयल एवं वैदराज राजेंद्र प्रसाद शर्मा द्वारा सेवा सप्ताह में सक्रिय रहे पेंशनरों को सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में कूंपाराम जोधावत, भंवरलाल पलासिया, मदनलाल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, छोटूलाल कुमावत, राधेश्याम शर्मा, कन्हैयालाल बागड़ी, देवकीनंदन शर्मा सहित कई सदस्य शामिल रहे।

बैठक में मौजूद रहे पेंशनर्स।

बैठक में मौजूद रहे पेंशनर्स।

उप शाखा बदनोर का स्वागत बैठक में बदनोर उपशाखा के अध्यक्ष चतुर्भुज मारू सहित अन्य पेंशनरों का स्वागत किया गया। शीघ्र ही बदनोर उपशाखा के जिला शाखा से पूर्ण रूप से जुड़ने की संभावना जताई गई। विशेष अवसरों पर सम्मान बैठक में अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार की शादी की सालगिरह, भीम सिंह काठात के कोषाध्यक्ष चुने जाने तथा कल्याणमल सोवेल व भंवरलाल भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बैठक में गुलाम सरवर, पूनाराम प्रजापति, पारसमल पलिया, त्रिलोक सिंह सुरावत, ओमप्रकाश स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *