[ad_1]
बीकानेर शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित अनाज मंडी में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई। कच्ची आढ़त मंडी की दुकान नंबर 13 पर संचालित फर्म बृजमोहन बृजवल्लभ के मुनीम दुलाराम से बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने नकदी से भरा बैग छी
.
एसबीआई बैंक से रुपए निकालकर लौट रहे थे
पुलिस के अनुसार, मुनीम दुलाराम के साथ दुकान में कार्यरत एक पलदार मंडी स्थित एसबीआई बैंक से करीब 4.5 लाख रुपए निकालकर दुकान की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बिना नंबर की बाइक पर आए दो बदमाशों ने नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।
देखिए घटना की तस्वीरें…
स्टाफ के साथ से बैग छीनकर भागा बदमाश
बैग छीनते ही स्टाफ बाइक सवार बदमाश के पीछे दौड़ा।
CCTV में कैद हुए बदमाश
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए संदिग्ध
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध बाइक सवार नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
फर्म के मालिक नटवर करनाणी, व्यापारियों में रोष
बताया जा रहा है कि संबंधित फर्म कच्ची आढ़त का कार्य करती है और इसके मालिक नटवर करनाणी हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से मंडी व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने पुलिस से शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
कंटेंट : अलंकार गोस्वामी, बीकानेर
[ad_2]
Source link