लुधियाना| पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के फसल विज्ञान विभाग ने प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरदयाल सिंह गिल की स्मृति में एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया। इस अवसर पर डॉ. एसवीआर शेट्टी ने वर्षा आधारित कृषि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए स्थायी कृषि तकनीकों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि भारत में आज भी बड़ी मात्रा में खेती बारिश पर निर्भर है, जिसे वैज्ञानिक तरीकों से अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। डॉ. शेट्टी ने मिट्टी की सेहत बनाए रखने, जल संरक्षण, रसायनों के सीमित उपयोग और किसानों की आर्थिक सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि विज्ञान और स्थायी नदीन प्रबंधन अपनाकर फसल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में डॉ. जसपिंदर सिंह कूलर, डॉ. लाल सिंह बराड़ और डॉ. चरणजीत सिंह औलख सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।
Source link