दरभंगा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नाबालिग छात्रा(15) से रेप के प्रयास मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र की है। आवेदन के अनुसार, घटना 28 मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। पीड़िता घर पर अकेली थी और मां पड़ोस में गई हुई थी। इस दौरान ग्रामीण मो. मोस्तकीम(36) घर में घुस आया। मुंह दबाकर जबरन रेप का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के सीने और गाल पर दांत काटकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर पीड़िता की मां मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी धक्का देकर फरार हो गया। पंचायत में समझौता करने का दबाव बनाया पीड़िता का आरोप है थाना जाते समय गांव के कुछ लोगों ने रोक लिया। पंचायत के जरिए समझौता करने का दबाव बनाया। 5 अप्रैल को पंचायत भी बुलाई गई, जिसमें कई लोग मौजूद थे। लेकिन आरोपी पंचायत में शामिल नहीं हुआ। उसने समझौते से इनकार कर दिया। मामले की छानबीन की जा रही है वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि आवेदन मिला है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Source link