आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरौली के रहने वाले रोशन कुमार 26 पुत्र राम निहोर की एक दिन पूर्व लाठी डंडे से पीट कर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में प्रभावती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 9 अप्रैल को आरोपियों द्वारा मेरे बेटे रोशन कुमार को पेड़ से बांधकर लाठी डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर राजू निषाद मुद्रिका देवी राज निषाद और एक बाल अपचारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई थी। घटना का मुख्य आरोपी राजू निषाद घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। देर रात हुई मुठभेड़
कप्तानगंज थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। इसी क्रम में देर रात देवरपुर महाराजगंज तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान घटना में शामिल अभियुक्त राजू निषाद के बारे में पता चला कि वह एक मकान में छिपा हुआ है। पुलिस ने जब पहुंच कर घेराबंदी की तो ताज की रोशनी जलाकर जब आत्म समर्पण करने के लिए कहा तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में युवक को गोली लगी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू निषाद के रूप में हुई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजू निषाद ने विवाद के दौरान युवक की हत्या किए जाने की बात को स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है।
Source link