अबोहर में महिला सहित युवक गिरफ्तार:पुलिस ने पास से नशीली गोलियां बरामद की, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

[ad_1]


अबोहर की थाना नंबर एक पुलिस ने बीती रात अबोहर-फाजिल्का रोड पर तिकोणी चौक के पास नाकाबंदी के दौरान एक महिला और एक युवक को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आज उनका मेडिकल कराया जा रहा है। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार मोहन लाल बीती रात तिकोणी चौक बाईपास के निकट मौजूद थे। उन्होंने सामने से आ रही एक महिला और युवक को संदिग्ध लगने पर रोका और तलाशी ली, तो उनके पास से 20-20 यानी कुल 40 नशीली गोलियां बरामद हुईं। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंदिरा नगरी गली नंबर 5 निवासी परमजीत कौर पत्नी जंगीर सिंह और इंदिरा नगरी गली नंबर 6 निवासी शेर सिंह पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 22, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को इन दोनों के बारे में पहले से सूचना मिल रही थी कि ये लोग मोहल्ले में युवाओं को नशीली गोलियां बेचते हैं, जिससे असामाजिक गतिविधियां बढ़ती हैं। इसी इनपुट के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से बीती रात पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि महिला पर पहले से लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैं, जबकि युवक के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *