बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को बाघ के हमले में कुसुम बाई की मौत के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। बीटीआर प्रबंधन ने जंगल और आसपास के गांवों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। लोगों को लगातार सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पनपथा कोर परिक्षेत्र में हुई इस घटना के बाद विभाग ने प्रशिक्षित हाथी लक्ष्मण और गणेश को भी तलाशी अभियान में लगाया है। इन हाथियों की मदद से घने जंगलों में बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। झलवार गांव के आसपास 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी पांच वाहनों के साथ पैदल गश्त कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। गांवों में मुनादी कर लोगों को जंगल के भीतर जाने से बचने और महुआ बीनने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी जा रही है। रात के समय जंगल में नहीं जाएं ग्रामीण सहायक संचालक भूरा गायकवाड़ ने बताया कि जंगल में लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को झाड़ियों के आसपास न जाने, अकेले जंगल में प्रवेश न करने और रात के समय जंगल से पूरी तरह परहेज करने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने विशेष रूप से महुआ बीनने वाले ग्रामीणों से अपील की है कि वे समूह में ही जंगल जाएं और सतर्कता बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Source link