बरनाला में युवक की मौत केस में 2 पर केस:परिजनों ने ठहराया जिम्मेदार; झाड़ियों में मिला था शव, लापता हुआ था




बरनाला जिले के शैहना गांव में कुछ दिन पहले मिले एक युवक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतक के परिजनों की शिकायत के बाद की गई है। मृतक की पहचान शैहना गांव निवासी गुरविंदर सिंह काली पुत्र कोरा सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने गुरविंदर सिंह के भाई गुरपाल सिंह के बयान पर बरनाला निवासी भूपिंदर सिंह और रजनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि यही दोनों गुरविंदर की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होनें मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 4 अप्रैल को हुआ था लापता जानकारी के अनुसार, गुरविंदर सिंह 4 अप्रैल को लापता हो गया था। चार दिन बाद उसका शव बरनाला में झाड़ियों से बरामद किया गया। मृतक की मां, बहन और भाई ने गुरविंदर सिंह ने शव मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी (बरनाला) से न्याय की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को नामजद कर केस दर्ज किया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया सिटी पुलिस स्टेशन सिटी 1 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जिसकी जांच अभी जारी है और इसमें अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं। पुलिस आरोपियों और मृतक के बीच संबंधों तथा आरोपियों द्वारा उसे परेशान करने के आरोपों की जांच करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *