बठिंडा में सुखबीर बादल ने साधा AAP पर निशाना:बोले- भगवंत मान सरकार गैंगस्टरों को बढ़ावा दे रही, मंत्रियों पर हो केस




पंजाब के बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार गैंगस्टरों को बढ़ावा दे रही है और चुनाव जीतने के लिए असम से ‘जग्गू भगवानपुरिया’ जैसे गैंगस्टरों को पंजाब लाया जा रहा है। बादल ने कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने की भी मांग की। शनिवार को तलवंडी साबो में बैसाखी और तख्त श्री दमदमा साहिब के ‘जोर मेला’ से पहले आयोजित अकाली दल की 40वीं रैली में बोलते हुए, सुखबीर बादल ने कहा कि AAP सरकार गैंगस्टरों के रिश्तेदारों को पद दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गैंगस्टरों के माध्यम से पंजाब से पैसा इकट्ठा कर रही है। कैबिनेट मंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप बादल ने कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया पर उद्योगपतियों के खिलाफ ‘ट्रॉली मुद्दे’ पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुंडिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो एमडी गगनदीप सिंह रंधावा जैसी कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से AAP के मंत्री लोगों को धमका रहे हैं, उससे आम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। अकाली दल अध्यक्ष ने दावा किया कि इन परिस्थितियों के कारण पंजाब के उद्योगपति राज्य छोड़कर दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कैबिनेट मंत्री को लोगों को धमकाने और उनके कारोबार को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *