5.47 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:13 साल से फरार बाइक चोर भी दबोचा: यहां पढ़ें जयपुर क्राइम की खबरें




जयपुर पूर्व के थाना जवाहर नगर पुलिस ने एक ही दिन में दो सफलताएं हासिल करते हुए नशा तस्करी पर प्रहार और 13 साल पुराने फरार आरोपी की गिरफ्तारी की शानदार कार्रवाई को अंजाम दिया। टीला नंबर 6 बी से 5.47 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को टीला नंबर 6 बी, कच्ची बस्ती, जवाहर नगर में एक संदिग्ध युवक को डिटेन कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी सुमित कुमार सांसी (22) के कब्जे से 5.47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुमित कुमार सांसी पुत्र अनिल कुमार, निवासी मकान नंबर 6/209, टीला नंबर 6 बी, जवाहर नगर के रूप में हुई है। 13 साल पुराने बाइक चोरी केस का फरार आरोपी भी गिरफ्तार इसी क्रम में जवाहर नगर पुलिस ने वर्ष 2013 के बाइक चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेश मीना को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय द्वारा पहले ही फरार घोषित किया जा चुका था। मामले में पीड़ित गौरव झंवर ने घर के बाहर खड़ी बजाज प्लेटिना बाइक (RJ06 SL 2434) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी सहायता, मुखबिर सूचना और लगातार तलाश के बाद आरोपी सुरेश मीना पुत्र लड्डू लाल मीना, निवासी बड़ा गांव सरट, थाना बौली, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। एक ही दिन में नशे और फरार अपराधी पर प्रहार जवाहर नगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को डिजिटल और क्राइम अपडेट के लिहाज से बड़ी डबल सफलता माना जा रहा है। एक ओर पुलिस ने स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाया, वहीं दूसरी ओर 13 साल पुराने फरार आरोपी को दबोचकर लंबित केस को फिर से गति दी। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” और पुलिस मुख्यालय के वांछित अपराधी धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। यह पूरी कार्रवाई अति. पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल, सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुथार और थाना प्रभारी महेश चन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम ने की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *