नवादा में ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत:इलाज कराने के बाद घर लौट रहे थे, पति की हॉस्पिटल जाते समय गई जान




नवादा जिले में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। यह घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के भूलन बीघा गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, 57 वर्षीय कृष्ण देव चौहान और उनकी पत्नी शारदा देवी अपनी बाइक से इलाज करवाकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई इस हादसे में पत्नी शारदा देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति कृष्ण देव चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी के मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए मृतक कृष्ण देव चौहान और शारदा देवी भोला बीघा गांव के निवासी थे। वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले ट्रक को बरामद कर जब्त कर लिया है और उसे थाने लाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *