नौबस्ता तक मेट्रो दौड़ने से पहले महाभियान:5 दिन में 81 ठिकानों पर पहुंची टीम, स्टाफ ने यात्रियों को सुरक्षित सफर के गुर सिखाए




कानपुर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मेट्रो अब नौबस्ता तक अपना विस्तार करने की तैयारी में है। लेकिन यात्री सेवा शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने एक खास ‘कनेक्टिविटी कैंपेन’ छेड़ा है। पिछले 5 दिनों के भीतर मेट्रो की टीमों ने स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों समेत 81 संस्थानों में दस्तक दी है। मकसद साफ है। शहरवासी जान सकें कि मेट्रो न सिर्फ तेज है, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी अभेद्य है। कल्याणपुर से चुन्नीगंज तक दी दस्तक 7 अप्रैल से शुरू हुआ यह जागरूकता अभियान शहर के हर कोने तक पहुँच रहा है। मेट्रो स्टाफ ने अब तक कल्याणपुर ब्लॉक ऑफिस, चुन्नीगंज बस स्टैंड, रावतपुर रेलवे स्टेशन, बैंक ऑफ बड़ौदा और जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय जैसे प्रमुख केंद्रों पर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान टीम ने एलआईसी सोसाइटी (शारदा नगर) जैसे रिहायशी इलाकों में भी जाकर बताया कि कैसे मेट्रो उनकी डेली लाइफ को आसान बना सकती है। सीसीटीवी और महिला सुरक्षा पर फोकस अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि कानपुर मेट्रो में सुरक्षा के क्या पुख्ता इंतजाम हैं। स्टेशनों और ट्रेनों के भीतर चप्पे-पच्चे पर सीसीटीवी कैमरों की नजर है। साथ ही, महिला यात्रियों की मदद और सुरक्षा के लिए विशेष महिला सुरक्षाकर्मियों और हाउसकीपिंग स्टाफ की तैनाती की गई है। टीम ने यह भी समझाया कि जीरो कार्बन उत्सर्जन वाली मेट्रो का उपयोग कर नागरिक कैसे शहर के पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं। स्मार्ट कार्ड से 10% की बचत और खास सुविधाएं मेट्रो को किफायती बनाने के लिए यूपीएमआरसी ने ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (NCMC) को प्रमोट किया है। इस कार्ड से सफर करने पर यात्रियों को हर यात्रा पर 10% की छूट मिल रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, मेट्रो अब सेलिब्रेशन का अड्डा भी बन रही है। टीम ने जानकारी दी कि मेट्रो के भीतर बहुत कम शुल्क पर जन्मदिन, एनिवर्सरी और किटी पार्टी जैसे आयोजन किए जा सकते हैं। स्टेशनों पर संवाद बढ़ाने के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। सिविल निर्माण की रफ्तार देख खुश हुए शहरवासी
जागरूकता अभियान के दौरान कानपुर के लोगों ने मेट्रो के तेजी से चल रहे निर्माण कार्य की जमकर सराहना की। लोगों का मानना है कि नौबस्ता तक कॉरिडोर जुड़ने से शहर के प्रमुख अस्पतालों, बाजारों और दफ्तरों तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। यूपीएमआरसी का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर का हर नागरिक मेट्रो की सुविधाओं और सुरक्षा नियमों से अच्छी तरह वाकिफ हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *