कासगंज जेल का डीएम, एसपी, जिला जज ने किया निरीक्षण:अधिकारियों ने बंदियों से की बातचीत, समय पर सुविधाएं देने के निर्देश




कासगंज में शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश रामेश्वर, जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कारागार के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला जेल के रसोई घर, खाद्यान्न भंडार, महिला बैरक, पुरुष बैरक और किशोर बैरक का बारीकी से मुआयना किया। महिला बैरक में पहुंचकर उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी गहनता से जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पूरे निरीक्षण के बाद जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा सिंह, प्रभारी सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण खान जीशान मसूद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और उप निदेशक कृषि सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *