संगरूर में व्यक्ति से 5 लाख रुपये की ठगी:पहले बिके प्लॉट की दोबारा रजिस्ट्री कराने का आरोप, केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी




संगरूर जिले के सुनाम क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गुरचेत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता बीरबल सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी गुरचेत सिंह ने उन्हें सुनाम-बी क्षेत्र में परमानंद कुटिया के नजदीक स्थित एक प्लॉट अपना बताकर बेचने का सौदा किया था। यह सौदा 5 लाख रुपये में तय हुआ था। बीरबल सिंह के अनुसार, बाद में उन्हें अदालत से समन मिला। जांच करने पर पता चला कि उक्त प्लॉट का पहले ही भीम सेन पुत्र अच्छरू राम, निवासी दिड़बा, के साथ सौदा हो चुका था। इस संबंध में अदालत में एक मामला भी चल रहा था, जिसका फैसला भीम सेन के पक्ष में आ चुका था। पुलिस ने जांच शुरू की आरोप है कि गुरचेत सिंह ने प्लॉट बेचते समय पहले हुए सौदे और अदालत में चल रहे केस की जानकारी बीरबल सिंह से छिपाई। उन्होंने धोखे में रखकर प्लॉट की रजिस्ट्री करवा दी और इस तरह 5 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गुरचेत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *