कर्नाटक से चोरी छुपे ग्वालियर लाया पत्नी का शव:अंतिम संस्कार की तैयारी में था पति, तभी मायके वाले पहुंच गए, भाई बोला- हत्या हुई है

[ad_1]


कर्नाटक के यादगिरी स्थित एक गांव रामसुंदर में 25 मार्च की रात एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हो गई। इसके बाद उसका पति चोरी छिपे शव लेकर ग्वालियर के सुपावली गांव आ गया। यहां 26 मार्च की सुबह 7 बजे शव अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया जा रहा था। तभी महिला के मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और हंगामा करने लगे और बिजौली थाना पुलिस को बुलाया गया। मामला संदिग्ध हालात में महिला की मौत का था, ऐसे में शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम हुआ है। महिला की मौत के बाद उसके पति ने न तो कर्नाटक पुलिस को सूचना दी, न ही ग्वालियर पुलिस को। अब बिजौली थाना पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर केस डायरी कर्नाटक के यादगिरी थाना को भेजी जा रही है। इधर, महिला के भाई का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। उसका पति बहन को परेशान करता था। मौत की सूचना मिली, किसी ने नहीं की बात ग्वालियर के मोहना सहसारी गांव निवासी राकेश बाथम ने बताया कि उसकी बहन 40 वर्षीय सीमा बाथम की शादी 20 साल पहले सन 2006 में मुरार बिजौली के सुपावली गांव निवासी मेघसिंह बाथम के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे खुशी (19), कौशल (14) और देवेंद्र (9) हैं। फिलहाल मेघसिंह कर्नाटक के यादगिरी के रामसुंदर गांव में रहता है। वहां वह पानी पूरी का ठेला लगाता है। उसके साथ पत्नी सीमा और सबसे छोटा बेटा देवेंद्र रहता था। 25 मार्च की रात को मेघसिंह की बुआ से राकेश को पता लगा कि उसकी बहन की कर्नाटक में मौत हो गई है। उसने वहां पर खुदकुशी कर ली है। उसके बाद से राकेश और उनके परिजन ने बहन के पति मेघसिंह, उसके ससुराल पक्ष को कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। चोरी छुपे कर्नाटक से शव ले आए ग्वालियर जब सीमा ने सुसाइड किया था, उसकी मौत की परिस्थितियां संदिग्ध थी। पति को कर्नाटक पुलिस को सूचना देनी थी। कर्नाटक के यादगिरी में ही शव का पोस्टमार्टम होता और केस दर्ज होता, लेकिन पति ने ऐसा नहीं किया, बल्कि चोरी छुपे शव लेकर ग्वालियर आ गया। यहां 26 मार्च को परिजन को पता लगा कि गांव सुपावली में सीमा के शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जिस पर सीमा का भाई राकेश व अन्य परिजन सुपावली गांव पहुंचे और हंगामा कर दिया। इसके बाद शव छोड़कर मेघ सिंह और अन्य परिजन भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेड हाउस रखवाया हंगामा की सूचना मिलते ही बिजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की तैयारियों को रुकवाते हुए शव को निगरानी में लिया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर तत्काल डेड हाउस पहुंचा दिया। जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा कि महिला की मौत का प्राथमिक कारण क्या है। भाई ने कहा- बहन की हत्या की गई मृतक के भाई राकेश बाथम ने बताया कि बहन सीमा काे उसका पति मेघसिंह परेशान करता था। वह ग्वालियर में ही रह रहा था, लेकिन तीन दिन पहले मतलब 25 मार्च की सुबह कर्नाटक पहुंचा और शाम को यह कांड कर दिया। यदि बहन ने फांसी लगाई है तो वहां पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई। उनकी बहन की हत्या की गई और चोरी छुपे शव को जलाया जा रहा था, लेकिन हमने समय पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया है। बिजौली थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया- पूरा घटनाक्रम कर्नाटक के रामसुंदर गांव का है। विवाद की स्थिति थी शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। शून्य पर कार्रवाई कर केस डायरी कर्नाटक पुलिस को सौंप दी जाएगी आगे की जांच कर्नाटक पुलिस करेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *