संगरूर के भवानीगढ़ मंडी में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल:अधिकारियों ने खरीद का लिया जायजा, किसानों को व्यवस्थाएं सुधारने का दिया आश्वासन




संगरूर जिले में भवानीगढ़ की अनाज मंडी में तोड़फोड़ का एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज अनाज मंडी का दौरा किया और किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यह वीडियो भवानीगढ़ के भरो गांव की अनाज मंडी से संबंधित था, जो कल वायरल हुआ था। इसमें मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ मुद्दे उठाए गए थे। तीन दिन पहले इस मामले को हलके की विधायक संगरूर नरिंदर कौर भराज के संज्ञान में लाया गया था। किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद बताया कि वीडियो में उठाई गई सफाई संबंधी समस्या का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे भविष्य में भी इस पर कड़ी नजर रखेंगे ताकि किसानों को अनाज बेचने में कोई असुविधा न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *