चोरी के आरोपी ने थाने में खुद को किया लहूलुहान:बैरक में टाइल्स से हाथ पर कट लगाए; इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर




चोरी के मामले में रिमांड पर चल रहे एक आरोपी ने थाना परिसर में बने बैरक में टाइल्स से खुद को चोट पहुंचाई। इससे खून बहने लगा। जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे बैरक से निकाला और तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। फिलहाल आरोपी की हालत खतरे से बाहर है। मामला पाली जिले के तखतगढ़ थाने का है। जानकारी के अनुसार- चोरी के एक मामले में जालोर जिले के सामुचा गांव निवासी दिनेश पुलिस रिमांड पर चल रहा है। शनिवार को वह थाना परिसर में बने बैरक में अन्य आरोपी के साथ था। वह बैरक में बने बाथरूम में बैठ गया। लेकिन वह काफी देर बाद नहीं उठा तो सिपाही ने उसे देखा तो पता चला कि आरोपी बाथरूम की टाइल्स के किनारे से खुद के हाथ को जख्मी कर रहा था। इससे उसके हाथ से खून बह रहा था। पुलिस उसे तुरंत बैरक से बाहर लाई और थानाप्रभारी शैतानसिंह को सूचना दी। पुलिस बोली- आरोपी की हालत खतरे से बाहर
मामले में ASP बाली चैनसिंह महेचा ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए तखतगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *