बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम नाधा के पास शुक्रवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर नाधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दहगवां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, परिजनों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां शनिवार को उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कादरचौक निवासी मोहित (18) पुत्र भूरे और थाना जरीफनगर के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए अन्य पांच युवकों का इलाज अभी भी जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, एक युवक अर्जुन की हालत गंभीर वनी हुई है बाकि चार युवको की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में मातम छा गया और गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। जरीफनगर थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज से मेमो मिलने के बाद पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई है।
Source link