[ad_1]
अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित बख्तल चौकी के पास पैदल जा रहे युवक को पीछे से एक ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक के जीजा गोविंद सिंह ने बताया- शनिवार शाम रघुनाथ सिंह (36) देसूला से पैदल बख्तल चौकी किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान बख्तल चौकी के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जीजा गोविंद सिंह ने बताया कि रघुनाथ सिंह अविवाहित था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह मूल रूप से करौली जिले के मासलपुर गांव का रहने वाला था। वह पिछले करीब 15 वर्षों से देसूला क्षेत्र में रहकर मजदूरी कर रहा था।
[ad_2]
Source link