कोटा के रंगबाड़ी इलाके में कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया और सभी सर्विस सेंटर से बाहर निकल गए। देखते ही देखते हवा के साथ आग की ऊंची लपटे उठने लगी। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग बढ़ने लगी। आग की 10 फीट ऊंची लपटे दूर से दिखाई देने लगी। सूचना पर निगम की एक दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगा बताया गया है। निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया- घटना शाम सवा 7 बजे के आसपास की है। ट्रक यूनियन इलाका में भार्गव भवन के पास कार सर्विस सेंटर है। वहां अचानक से शार्ट सर्किट हुआ। सर्विस सेंटर के ऑयल का ड्रम रखा हुआ था। शार्ट सर्किट होने ने ऑयल ने आग पकड़ ली और आग तेजी से फैलने लगी। निगम की टीम ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। सर्विस सेंटर पर तीन कारें खड़ी हुई थी। जिन्हें आग से बचाया है। अभी घटना के बारें में और नुकसान कितना हुआ इस बारें में जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link