राजस्थान में दिन में तेज धूप रहने के साथ ही गर्मी भी बढ़ने लगी है। शनिवार को जयपुर, अलवर, सीकर समेत कई शहरों का तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। सबसे गर्म दिन शनिवार को कोटा, बाड़मेर में रहा। पश्चिमी राजस्थान में दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी। यहां शनिवार न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले तीन-चार आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो शनिवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एरिया को छोड़कर शेष राज्य में मौसम साफ रहा। बीकानेर संभाग के एरिया में सुबह से दोपहर तक बादल छाए। श्रीगंगानगर के अनूपगढ़, रावलामंडी, घड़साना समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि दोपहर बाद इन एरिया में भी मौसम बदल गया और वापस आसमान साफ होने से धूप निकली, जिससे यहां भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। श्रीगंगानगर में शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 36.3, बीकानेर में 36.6 और हनुमानगढ़ 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 5 डिग्री तक चढ़ा पारा शनिवार को प्रदेश के तमाम शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। कोटा में अधिकतम तापमान 5 डिग्री चढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। कोटा और बाड़मेर दोनों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। फलोदी में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 37.8, चित्तौड़गढ़ में 37.2, उदयपुर में 37.1, जालौर में 37, बीकानेर में 36.6, चूरू में 36.3, जैसलमेर, जयपुर, भीलवाड़ा में 36.5, वनस्थली (टोंक) 36.6, अजमेर में 35.4, करौली में 35.6, प्रतापगढ़ में 36.7 और पाली में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
Source link