8 करोड़ का मॉडल आईटीआई भवन




भास्कर न्यूज | फतेहपुर नाला क्षेत्र के युवाओं को इस वर्ष एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। फतेहपुर में लगभग 8 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से मॉडल आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) का निर्माण किया जाएगा। इस संस्थान के बनने से क्षेत्र के छात्रों को तकनीकी शिक्षा के लिए अब दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, आईटीआई की स्थापना के लिए खमार मोड़ स्थित मोहजुड़ी गांव में पांच एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर नाला अंचलाधिकारी द्वारा भूमि चयन कर प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इससे युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर मिलेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त छात्र विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही स्वरोजगार के लिए भी उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। 2027 तक भवन निर्माण और आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि मॉडल आईटीआई के शुरू होने से नाला क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *