डिंडौरी जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब लोग सड़क किनारे खड़ी बुलेरो का पंचर बना रहे थे। तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बुलेरो कई मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link