बाड़मेर में भूसे में छिपा ड्रग्स डॉग स्क्वायड ने खोजा:2 आरोपी गिरफ्तार; 85 किलो डोडा-पोस्त किए जब्त




बाड़मेर में एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने दो अलग-अलग जगह कार्रवाई कर 84 किलो से अधिक अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। सरली और गुड़ामालानी क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सूचना के आधार पर दबिश दी गई और एक मामले में डॉग स्क्वायड ने भूसे में छिपा मादक पदार्थ खोज निकाला। सरली में घर से 76.108 किलो डोडा पोस्त बरामद एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के अनुसार सूचना मिली थी कि सरली गांव में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है। इस पर टीम ने सादा कपड़ों में स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी। आरोपी खेताराम पुत्र तेजाराम निवासी सरली को मौके पर घेरकर पकड़ा गया। उसके घर से 76.108 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया। गुड़ामालानी में डॉग स्क्वायड की मदद से बरामदगी दूसरी कार्रवाई गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के सारणों की बेरी लूणवा में की गई। यहां अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त की सूचना पर टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ घर की तलाशी ली। प्रशिक्षित डॉग ने भूसे में छिपाए प्लास्टिक कट्टे को खोज निकाला, जिसमें 7.960 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला। दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, पूछताछ जारी इस मामले में आरोपी चेलाराम पुत्र महेंद्रा निवासी सारणों की बेरी, लूणवा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *