जमीन कब्जे को लेकर विवाद 111 के विरोध मुकदमा:लाठी डंडे से हमला किए जाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस




आजमगढ़ की अतरौलिया थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की तहरीर पर 11 नामजद सहित 100 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित बुजुर्ग ने अपने परिवार के सदस्यों, बहुओं और अपराधियों से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में पीड़ित राजबहादुर ने आरोप लगाया है कि गांव के ही निरंकार यादव,ओमकार यादव, लालमन यादव, राजेंद्र यादव, दीपक यादव, सौरभ यादव, सुरेंद्र यादव, जगदीश शाहिद अन्य लगभग 100 से अधिक लोगों के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर फूलचंद यादव के उकसाने और संरक्षण देने पर लाठी डंडे और अवैध असलहों से लैस होकर मेरे घर पर धावा बोल दिए। इसके साथी मेरी जमीन पर दीवार बनाकर कब्जा करने लगे जब पीड़ित पर इस बात का विरोध किया तो गाली गलौज करने के साथ-साथ मारपीट करने लगे। जिससे मुझे और मेरी बहू को काफी गंभीर चोट लगी है। आरोपी पत्थर चलाने के साथ-साथ फायर भी कर रहे थे जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। आरोपियों की हरकतों के कारण आसपास के घरों के दरवाजे बंद हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना डायल 112 को दी पुलिस के आने पर प्रार्थी और प्रार्थी के परिवार की जान बड़ी मुश्किल से बच पाए। जान से मारने की दी धमकी
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पूरे परिवार को जलाकर मार डालने के साथ-साथ गोली मारने की भी धमकी दी है। ऐसे में हम लोग बहुत डरे सहमे है। वही पीड़ित की तारीफ पर थाने की पुलिस के मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *