भरतपुर के सेवर थाना इलाके में दो पक्षों में देर रात पथराव हो गया। घटना में एक पक्ष के करीब 5 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में किसी ने भी पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है। झगड़ा शराब पीकर गाली देने को लेकर हुआ। एक पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग आये दिन शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। शराब पीकर उत्पात मचाते हैं लोग सेवर के जाटव बस्ती के रहने वाले केदार ने बताया कि हमारी बस्ती से थोड़ा आगे रहने वाले लोग आये दिन शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। जब उन्हें रोकने की कोशिश की जाती है तो, वह झगड़े के उतारू हो जाते हैं। कल भी कुछ लोग शराब पीकर गालियां दे रहे थे। जब जाटव बस्ती के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो, वह झगड़े को उतारू हो गए। रात 11 बजे बस्ति पर किया पथराव शराब पीकर गालियां देने वाले लोगों ने रात करीब 11 बजे जाटव बस्ती पर जमकर पथराव किया। पथराव करने वाले लोगों में कल्लन, श्याम बाबू, दीपक, विष्णु सहित उनके परिजन और मोहल्ले के लोग भी शामिल थे। इसके साथ ही कई लोगों ने रवि नाम के युवक के साथ बेल्टों से मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। बच्चों के भी आई चोटें केदार ने बताया कि पथराव में मोनिका, रोशनी, मोहित, स्वरूप के चोटें आई हैं। हालांकि किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया है। उन्होंने अभी तक पुलिस में कोई भी FIR दर्ज नहीं करवाई है। पथराव में घर के बाहर खड़े वाहनों के शीशे भी टूट गए।
Source link