बठिंडा में सड़क पर युवक की लाश मिली:पेट में लगा हुआ था इंजेक्शन, नशे से मौत होने की आशंका; पुलिस बोली-जांच अभी जारी




बठिंडा की गणेश बस्ती के पास सड़क पर रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। इस घटना के बाद इलाके में लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के पेट पर इंजेक्शन लगा था। प्रारंभिक तौर पर यह नशे से मौत की आशंका से जुड़ा मामला है, लेकिन पुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। बठिंडा नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि उन्हें सुबह जीटी रोड के पास, गणेश बस्ती और गली नंबर 6 के निकट शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सोसाइटी की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंचीं, जहां शव के पास एक इंजेक्शन भी मिला। सिविल लाइंस पुलिस थाने के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें भी गणेश बस्ती रोड पर शव मिलने की सूचना मिली है। प्रारंभिक जांच में शव के पास से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की मदद से शव को अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की मदद से शव को बठिंडा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। एसएचओ ने बताया कि यदि कोई परिजन आता है, तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अलग-अलग पहलुओं से की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *