बांसवाड़ा में बिजलीघर क्षेत्र में फिर लगी आग:तेज हवाओं से फैली लपटें, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू




बांसवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में रतलाम रोड स्थित 5 नंबर बिजलीघर के पास रविवार को एक बार फिर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के जंगली इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। 24 घंटे में दूसरी बार लगी आग गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में शनिवार को भी आग लगी थी, जिससे पेड़-पौधों और वन संपदा को काफी नुकसान हुआ था। लगातार दूसरे दिन आग लगने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस-प्रशासन मौके पर, कारणों की जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। DFO अभिषेक शर्मा ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। आग वन क्षेत्र में नहीं, बल्कि बिजलीघर के आसपास के क्षेत्र में लगी थी। आग बुझाने में विभाग के कार्मिकों ने भी सहयोग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *