दतिया मंडी में बड़ी ट्रालियों में ओवरलोडिंग:ट्रैक्टर से 20 टन माल ढुलाई: ट्रक ऑपरेटरों में नाराजगी




दतिया कृषि उपज मंडी में इन दिनों अवैध ओवरलोडिंग का खेल खुलेआम चल रहा है। आरोप है कि यहां गैर-व्यावसायिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से नियमों को ताक पर रखकर भारी मात्रा में माल ढोया जा रहा है, जिससे ट्रक संचालकों को सीधा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से 20 टन तक माल परिवहन ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक, मंडी में बड़ी-बड़ी ट्रॉलियां लगाकर एक ट्रैक्टर से करीब 20 टन तक माल परिवहन किया जा रहा है, जबकि यह क्षमता 12 चक्का ट्रक की होती है। नियमों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग सीमित भार और स्थानीय परिवहन तक ही मान्य है, लेकिन यहां इनका व्यावसायिक इस्तेमाल धड़ल्ले से जारी है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई एसोसिएशन का आरोप है कि इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ट्रक ऑपरेटरों के काम पर असर पड़ रहा है और उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। मामले में यातायात थाना प्रभारी सपना शर्मा का कहना है कि अवैध ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *