गेहूं सुखाते समय छत से गिरने से महिला की मौत:घर पर काम करते समय अचानक बिगड़ा संतुलन, रास्ते में तोड़ा दम




धौलपुर जिले के उमरेह गांव में छत से गिरकर एक 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह हादसा गेहूं सुखाते समय हुआ, जब महिला अपने घर की छत पर काम कर रही थी। जानकारी के अनुसार बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के उमरेह गांव निवासी लीला (52) पत्नी बनै सिंह मीणा छत पर गेहूं सुखा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल लीला को परिजन तुरंत धौलपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *