Miss & Mrs Rajasthan Glamour 2026 Finale Held at Ramaj Resort Jaipur

[ad_1]

वेदिका जैन मिस विजेता बाएं से प्रथम और दीपिका चौधरी मिसेज विजेता आखिरी में।

राजस्थान के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 सीजन-1 का ग्रैंड फिनाले शनिवार देर शाम निवाई से आगे जयपुर रोड स्थित रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिस कैटेगरी की विजेता वेदिका जैन और मिसेज कैटेगरी की विजेता दीपिका

.

प्रदेशभर से पहुंचे प्रतिभागी, टॉप 51 ने दिखाया जलवा

रामाज रिजॉर्ट के मालिक मोहित टेलर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, सीकर, लालसोट, दौसा सहित पूरे राजस्थान से मॉडल्स ने ऑडिशन दिया। ग्रूमिंग सेशंस के बाद चयनित टॉप 51 फाइनलिस्ट्स ने मंच पर अपना प्रदर्शन दिया और खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा की।

मिस विजेता वेदिका जैन को एक लाख रुपए का चेक दिया गया।

मिस विजेता वेदिका जैन को एक लाख रुपए का चेक दिया गया।

मिस कैटेगरी में ये रहे विजेता

मिस विजेता वेदिका जैन प्रथम स्थान पर रहीं। वेदिका तेहलानी प्रथम रनरअप, अनुप्रिया मीना द्वितीय रनरअप और कुमकुम बैरवा तीसरी रनरअप रहीं।

मिसेज कैटेगरी में दीपिका चौधरी विजेता

मिसेज कैटेगरी में दीपिका चौधरी विजेता बनीं। मोनिका ओझा दूसरे स्थान पर और ज्योति शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।

मिसेज विजेता दीपिका चौधरी को एक लाख रुपए का चेक दिया गया।

मिसेज विजेता दीपिका चौधरी को एक लाख रुपए का चेक दिया गया।

मंच के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश

कार्यक्रम का संचालन चिराग चौधरी और राकेश चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि यह पेजेंट महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपनी पहचान बनाने का मंच प्रदान करता है। फिनाले में रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर सत्र जैसे आकर्षक सेगमेंट शामिल रहे, जिनका मूल्यांकन जूरी पैनल ने किया।

फिनाले के मंच पर मौजूद अतिथि और आयोजक।

फिनाले के मंच पर मौजूद अतिथि और आयोजक।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद अंकित वर्मा, सीएनएक्स न्यूज के मोहित तिवारी, रामाज रिसोर्ट के महावीर कुमार टेलर, रामअवतार टेलर, मोहित टेलर, सोहित टेलर, ऋषभ अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता को शिव ज्वेलर्स द्वारा पावर्ड, अवांता एवं देसी बीट्स द्वारा को-पावर्ड और रामाज रिसोर्ट को वेन्यू पार्टनर के रूप में सहयोग मिला। उत्साह, ग्लैमर और कड़ी प्रतिस्पर्धा से भरपूर यह फिनाले यादगार रहा, जिसमें विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment