चंडीगढ़ में मैकेनिक बनकर घरों में घुसा चोर:सरकारी मकानों की छत से सोलर पैनल की तारें चोरी, प्लास-पेचकस साथ लाया




चंडीगढ़ में मैकेनिक बनकर घरों में घुसकर चोरी करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यह घटना सेक्टर 20 के सरकारी मकानों की है, जहां दोपहर के समय मैकेनिक बनकर घुसे एक युवक ने 11 मकानों से सोलर पैनल की तारें चुरा लीं। यह कॉपर की महंगी तारें है, जो सोलर पैनल और मीटर को जोड़ती हैं। कंपनी को अंदेशा है कि अन्य जगहों पर भी इसी तरह की घटनाएं हुई हो सकती हैं। यह घटना कब की बताई जा रही है। घर के बाहर बैठे रहे लोग जिस समय आरोपी घर की छत पर गया, उस समय लोग घरों के बाहर ही बैठे हुए थे। आरोपी अपने साथ तार काटने के लिए प्लास (Pliers) और पेचकस (Screwdriver) लेकर पहुंचा था। उसे देख लोगों को लगा कि वह सोलर पैनल की मरम्मत करने आया है, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ।

सप्लाई बंद होने पर खुला मामला
यह सोलर पैनल प्रशासन की तरफ से घरों की छतों पर लगाए गए हैं। इनसे बनने वाली बिजली सीधे चंडीगढ़ के बिजली विभाग को जाती है। जब आरोपी ने तार काट दिए, तो ऑनलाइन सिस्टम में ये घर ऑफलाइन दिखाने लगे। इसके बाद जब कंपनी के असली मैकेनिक जांच के लिए मौके पर पहुंचे तब इस पूरी चोरी का खुलासा हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *