रसोई गैस की किल्लत के बीच बढ़ी PNG की मांग:गोरखपुर में एक महीने में 1200 से अधिक कनेक्शन बढ़े




रसोई गैस की किल्लत के बीच वितरण में बढ़ी सख्ती ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की ओर ग्राहकों का रुझान बढ़ा दिया है। जिन इलाकों में PNG की पाइप लाइन बिछ गई है, वहां वे लोग भी कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं, जो अब तक रसोई गैस से काम चला रहे थे। पिछले एक महीने में लगभग 1200 लोगों ने PNG के नए कनेक्शन लिए हैं। गोरखपुर जिले में PNG कनेक्शन धारक ग्राहकों की संख्या 18 हजार से अधिक हो गई है। ईरान, अमेरिका व इस्राइल के बीच युद्ध शुरू होने तक गोरखपुर में PNG के लगभग 17 हजार उपभोक्ता थे। कुछ दिन बाद जैसे रसोई गैस को पाने में दिक्कत होने लगी तो लोगों का रुझान PNG की ओर बढ़ गया। कई ऐसे क्षेत्र थे जहां भवनों तक PNG की पाइप लाइन तो पहुंच गई थी लेकिन वहां कनेक्शन नहीं लिया गया था। जैसे-जैसे रसोई गैस की बुकिंग के लिए मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाने लगा, वैसे-वैसे PNG का कनेक्शन लेने की होड़ मच गई। गोरखपुर के इन क्षेत्रों में है PNG पाइप लाइन
गोरखपुर शहर के राप्तीनगर, बरगदवा, दक्षिणी बेतियाहाता, तारामंडल, खोराबार, जंगल सालिकराम, गीडा, रामजानकी नगर मोहद्दीपुर, रेलवे कालोनी, सिंघड़िया, खानीपुर, नौसढ़ व रुस्तमपुर क्षेत्रों में PNG की लाइन बिछी है। तारामंडल क्षेत्र में गौतम विहार, लेक व्यू कालोनी, लेक व्यू एक्सटेंशन, सिद्धार्थ एन्क्लेव विस्तार, सिद्धार्थपुरम, सिद्धार्थपुरम विस्तार, वसुंधरा एन्क्लेव, पाम पैराडाइज, आम्रपाली आवास, बुद्ध वहार पार्ट ए, बी व सी, जेमिनी गार्डेनिया, यशोधरा कुंज, सिद्धार्थ एन्क्लेव, अमरावती निकुंज, गौतम विहार विस्तार, वैशाली कालोनी, लेक व्यू अपार्टमेंट, लोहिया एन्क्लेव, कांशीराम आवास, रेल विहार फेज 3, सहारा एस्टेट, विवेकपुरम में भी PNG की पाइप लाइन है। उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक जिला पूर्ति विभाग की ओर से भी कंपनी के जरिए उपभोक्ताओं केा PNG कनेक्शन के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके फायदे बताए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रमेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जिन क्षेत्रों में PNG पाइप लाइन है, वहां कनेक्शन के लिए जागरूक किया जा रहा है। गोरखपुर में टोरेंट कंपनी की ओर से PNG की आपूर्ति की जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *