कैमूर में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:भभुआ मोड़ के पास सड़क पार करते समय हादसा, आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी




कैमूर में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के भभुआ मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान शशि प्रकाश गुप्ता (39) के रूप में हुई है। वह रोहतास जिले के दरीगांव थाना क्षेत्र स्थित दरीगांव के निवासी अवध नारायण प्रसाद के बेटे थे। शशि प्रकाश गुप्ता कुदरा भभुआ मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें पीएचसी कुदरा पहुंचाया। वहां के चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *