खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला:5 किसान घायल- 1 की हालत गंभीर, गेहूं की फसल काटते समय हुआ अटैक




चूरू के ढाढ़रिया बणिरोतान में खेत में काम कर रहे किसानों पर जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में 5 किसान घायल हो गए, जिनमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती ढाढ़रिया बणिरोतान निवासी 38 वर्षीय किशन सिंह ने बताया कि वे 18 वर्षीय मनीष और 27 वर्षीय सुरेंद्र के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान काकलासर निवासी 30 वर्षीय कृष्ण कुमार और 27 वर्षीय नरेश कुमार भी खेत में सरसों की तूड़ी लेने आए थे। मिट्टी-पानी डाला, फिर भी हमला जारी रहा
अचानक मधुमक्खियों ने कृष्ण कुमार पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए नरेश, सुरेंद्र, मनीष और किशन आगे आए, जिस पर मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया। चारों ने पहले कृष्ण कुमार पर बालू मिट्टी डाली और फिर ट्यूबवेल चलाकर काफी देर तक पानी भी डाला, लेकिन मधुमक्खियों का हमला जारी रहा। गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को तुरंत निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। कृष्ण कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है, जिस पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रख रही है। अन्य चारों घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *