4 arrested for stealing a goat from Pali in a Scorpio, 11 April 2026


पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी संजरी नगर से दो लाख रुपए के 8 बकरें चोरी करने के मामले में टीपी नगर थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी।

पाली शहर करीब 2 लाख रुपए के 8 बकरे चोरी कर ले जाने के मामले में पुलिस ने जोधपुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से वारदात में उपयोग ली नई स्कोर्पियो और बकरे भी बरामद किए। आरोपियों से फिलहाल पूछताछ जारी है।

.

टीपी नगर थाने के SHO भानूप्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी निवासी आमीन पुत्र अकबर खान ने गत दिनों थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि इंद्रा कॉलोनी संजरी नगर स्थित उसके घर के बाहर बाड़े का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 2 अप्रेल की रात को 8 बकरे चोरी कर ले गए। जिनकी बाजार कीमत करीब दो लाख रुपए है। रिपोर्ट में बताया कि वहां लगे CCTV कैमरे में रात को एक संदिग्ध लग्जरी कार भी नजर आई। जो उनके मकान के बाहर रूकी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

आरोपी इस स्कोर्पियो को किराए पर लाए थे और इसमें आठ बकरे भरकर ले गए थे।

आरोपी इस स्कोर्पियो को किराए पर लाए थे और इसमें आठ बकरे भरकर ले गए थे।

CCTV फुटेज से पकड़े गए आरोपी मामले में गठित टीम में शामिल ASI ओमप्रकाश चौधरी, कांस्टेबल सूरज चौधरी, श्रवण चौधरी CCTV फुटेज खंगालते हुए जोधपुर तक पहुंचे। और मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया। जिन्होंने पाली से बकरे चोरी करना कबूला। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर वारदात में उपयोग ली स्कोर्पियो और चुराए गए बकरे बरामद किए।

इन चार आरोपियों को किया गिरफ्तार मामले में पुलिस ने जोधपुर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पाबुपुरा निवासी 24 साल के विनोद उर्फ विक्की पुत्र उगमराज, 24 साल के सूरज पुत्र बजरंग, 22 साल के बहादूर उर्फ दीपक पुत्र सायरराम और पाली के गुरलाई मार्ग रोड निवासी 22 साल दौलत उर्फ कालू पुत्र सूरज को गिरफ्तार किया। पाली निवासी दौलत ने ही अन्य आरोपियों को पाली बकरे चोरी करने के लिए बुलाया था और लोकेशन पर ले गया था।

पाली में रविवार को टीपी नगर थाने से पुलिस आरोपियों को कोर्ट ले जाते हुए।

पाली में रविवार को टीपी नगर थाने से पुलिस आरोपियों को कोर्ट ले जाते हुए।

शादी में जाने का कहकर लाए थे किराए पर स्कोर्पियो आरोपी जोधपुर से 8 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से स्कोर्पियो बिना ड्राइवर के लेकर आए थे। जहां से उन्होंने स्कोर्पियो किराए पर ली वहां कहा कि उनके रिश्तेदार की शादी है। इसलिए दूल्हे को स्कोर्पियो में बिठाकर ले जाएंगे।

यह भी पढ़े – बाड़े से चोरी हो गए 8 बकरे-बकरियां:पीड़ित बोला-2 लाख थी कीमत, CCTV में दिखी लग्जरी कार पर शक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *