मैनपुरी: 12 अप्रैल 2026, रविवार को यादव भवन दीवानी रोड पर यादव महासभा द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएट NCC ऑफिसर (लेफ्टिनेंट) बने विजय यादव और इंडो-नेपाल शूटिंग बॉल श्रृंखला में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमर यादव व सौरव यादव को सम्मानित किया गया। आजाद हिंद इंटर कॉलेज, करहल, मैनपुरी के प्रवक्ता श्री विजय यादव को एसोसिएट NCC ऑफिसर के रूप में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव और उनकी टीम ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया। बरुआहार, किशनी, मैनपुरी निवासी अमर यादव और नगला कड्डी, गनेशपुर, मैनपुरी निवासी सौरव यादव ने इंडो-नेपाल शूटिंग बॉल अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय टीम ने नेपाल को 5-0 से हराकर यह जीत हासिल की। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए यादव महासभा ने उन्हें भी सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में श्री के पी सिंह यादव, ललित यादव, यश चौधरी, शिवेंद्र यादव, बबलू यादव, दीपू यादव, संटी यादव, मनोज प्रधान, अनु प्रधान, प्रबल प्रताप, अरुण कुमार, मनीष यादव, अमित कठेरिया और मुफीद खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Source link